रुद्रपुर, जून 14 -- काशीपुर। नगर निगम के महापौर दीपक बाली ने शुक्रवार रात प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महापौर ने मुख्यमंत्री को काशीपुर नगर क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। महापौर बाली ने नगर की ज़रूरतों को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। इनमें काशीपुर के समुचित कचरा प्रबंधन के लिए 40 कूड़ा निस्तारण गाड़ियों की उपलब्धता, 5000 स्ट्रीट लाइट्स की आवश्यकता, नाले-नालियों के निर्माण व सफाई व्यवस्था को मजबूत करने, गौशाला निर्माण, शहर के 8 प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण, Rs.46 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड एडमिनिस्ट्रेटिव भवन के निर्माण, गिरिताल झील क्षेत्र के Rs.2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.