गिरडीह, फरवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। महापौर पद के प्रत्याशी नागेश्वर दास ने भाजपा के समर्थित प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी को समर्थन दे दिया है। रविवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के शास्त्रीनगर आवासीय कार्यालय में इसकी जानकारी नागेश्वर दास ने दी। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश साव, डॉ शैलेंद्र चौधरी, सुभाष चंद्र सिन्हा, राजेश जयसवाल, शैबाल घोष, इनोद साव आदि थे। मौके पर नागेश्वर दास ने कहा कि वे भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। इसलिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के आदेशानुसार उन्होंने अपना समर्थन भाजपा के समर्थित प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी को दे दिया है। कहा कि पूरी निष्ठा के साथ डॉ शैलेंद्र चौधरी को जीत दिलाने के लिए कार्य करेंगे। भाजपा नेता सुरेश साव ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.