बोकारो, फरवरी 20 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी डॉ विकास पांडेय ने गुरूवार को रोड़ शो किया। जिसमें जोधाडीह मोड़ , विस्थापित चौक, महावीर चौक, पुराना बाजार, चेक पोस्ट भारत माता प्रतिमा, बाइपास रोड, धर्मशाला मोड़, आईटीआई मोड़, चास गुरुद्वारा, तालगड़िया मोड़ होते हुए केके सिंह कॉलोनी पहुंचकर सभा में बदली। जगह-जगह समर्थकों ने प्रत्याशी का स्वागत किया। इस दौरान मेयर प्रत्याशी डॉ विकास पाण्डेय ने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से चास में रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं और आगे भी 25 वर्षों तक सेवा करने का संकल्प लेते है। कहा पहले इस्तेमाल करें, फिर विश्वास करें। 25 साल तक इस्तेमाल किया है, अब 25 साल तक विश्वास करके देखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.