जमशेदपुर, फरवरी 20 -- मानगो नगर निगम क्षेत्र की मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव की दो होर्डिंग गुरुवार को फाड़ दी गई। इनमें से एक होर्डिंग बृजवासी मिष्ठान भंडार और दूसरी मानगो पुल के साइड में लगी थी। घटना करीब अपराह्न लगभग चार बजे की बताई जाती है। इस मामले की लिखित शिकायत कुमकुम श्रीवास्तव के चुनाव अभिकर्ता आनंद प्रकाश ने राज्य निर्वाचन आयोग से की है। शिकायत में बताया गया कि यह लोकतांत्रिक मर्यादा को तार-तार करने वाला और आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवहेलना है। उन्होंने इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की। शिकायत की प्रतिलिपि उपायुक्त और धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजी गई है। बताया जाता है कि कुमकुम समर्थकों ने पहले जदयू और भाजपा नेताओं पर नाम लेकर होर्डिंग फाड़ने का आरोप लगाया था। हालांकि लिखित शिकायत में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.