बोकारो, फरवरी 14 -- चास प्रतिनिधि। चास मारवाड़ी पंचायत भवन में मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार पक्ष में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में सभी वार्ड से युवा शामिल रहे। मुख्य अतिथि शशांक राज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की विकास को लेकर अविनाश कुमार के पक्ष में एकजुटता के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने सभी को 23 फरवरी को मतदान करने की अपील किया। वहीं चिराचास सहित सटे क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार ने जन संपर्क कर निवासियों को उनके पक्ष में मतदान की अपील किया। जन संपर्क में जयदेव राय, बिरंची नारायण, भरत यादव, धीरज झा, मुकेश राय , टिंकू तापड़िया, विनोद कुमार , हरिष सिंह, धर्मेन्द्र महथा पीयूष गोरव , कुणाल कश्यप, ललन सिंह , झंटू दे सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...