गिरडीह, फरवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की स्क्रूटनी गुरुवार को पूरी हो गई। मेयर पद के लिए स्क्रूटनी निर्वाची पदाधिकारी एसी विजय बिरुआ ने नामांकन कक्ष में की। इसमें एक नामांकन अवैध पाया गया। वहीं 19 प्रत्याशियों का नामांकन सही पाया गया। मेयर पद के लिए कुल 20 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। इधर वार्ड संख्या 1-9 के प्रत्याशियों की स्क्रूटनी प्रखंड कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ गणेश राजक ने की। वार्ड संख्या 10-18 की स्क्रूटनी निर्वाची पदाधिकारी सीओ जितेंद्र प्रसाद, वार्ड संख्या 19-27 के प्रत्याशियों की स्क्रूटनी निर्वाची पदाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी विनोद सिंह और 28-36 वार्ड प्रत्याशियों की स्क्रूटनी निर्वाची पदाधिकारी डीसीएलआर अमरेंद्र डांग ने की। मेयर प्रत्याशी दयानंद छंटे, 19 का नामांकन वैध स्क्...