रांची, फरवरी 6 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में 8 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह अब 19 में से मेयर पद के लिए अंतिम रूप से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। नाम वापस लेने वाले उम्मीदवारों में अजीत लकड़ा, कथरीना तिर्की, बिरू तिर्की, राजेंद्र मुंडा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप और संजय कुमार टोप्पो शामिल हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। रांची जिला प्रशासन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही सभी अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.