हरिद्वार, मार्च 24 -- हरिद्वार, संवाददाता। मेयर किरन जैसल ने निरंजनी अखाड़े में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मेयर को मां मनसा देवी की चुनरी और मूर्ति भेंटकर अगले अर्द्धकुंभ मेले पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दो बार पार्षद रही मेयर किरन जैसल के अनुभव का लाभ शहर को लाभ मिलेगा। उनके नेतृत्व में शहर का समुचित विकास होगा। मेयर ने कहा कि अखाड़ा परिषद द्वारा 2027 के हरिद्वार अर्द्धकुभ को पूर्ण कुंभ के रूप में आयोजित करने का निर्णय सराहनीय है। हरिद्वार कुंभ को सफलतापूर्वक आयोजित करने में नगर निगम पूरा सहयोग करेगा। इस दौरान अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी, महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी चिंकीनंद गिरी, महामंडलेश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.