रुद्रपुर, फरवरी 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव के दौरान ड्यूटी से घर लौट रहे नगर निगम कर्मी सागर नेगी की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद नगर निगम ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए राहत पहुंचायी है। मेयर विकास शर्मा ने अपने कार्यालय में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 1 लाख 56 हजार की एफडी भेंट की। साथ ही मृतक की पत्नी को नगर निगम में नौकरी देने का भी आश्वासन दिया। किशनपुर हल्द्वानी निवासी सागर नेगी पुत्र नारायण सिंह नेगी उपनल के माध्यम से नगर निगम में कार्यरत था। 22 जनवरी को चुनाव ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में सागर नेगी का निधन हो गया था। सागर के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दिवंगत सागर अपने पीछे बुजुर्ग माता पिता के अलावा पत्नी ओर एक डेढ़ साल की पुत्री को छोड़ गया। सागर के निधन के बाद परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.