भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने भागलपुर के प्रभारी मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल को पत्र लिखकर भागलपुर जंक्शन से चंपानगर पुल तक की सड़क के दोनों ओर स्थित जर्जर नालों के नवनिर्माण और जीर्णोद्धार की मांग की है। मेयर ने अपने पत्र में कहा कि यह मार्ग शहर की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में नालों के क्षतिग्रस्त और जाम होने के कारण यहां की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। पत्र में मेयर ने कहा कि सामान्य बारिश में भी सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे न केवल आवागमन बाधित होता है बल्कि स्थानीय व्यापारिक केंद्रों को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। खुले और टूटे हुए नालों के कारण राहगीरों और मवेशियों के चोटिल होने की घटनाएं आम हो गई हैं, साथ ही क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा...