बरेली, फरवरी 5 -- बरेली। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने डीडीपुरम स्थित निर्माणाधीन फूड कोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही लेटलतीफी पर नाराजगी जताई और संबंधित को कार्य में तेजी लाकर तय समय में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और काम में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...