हरिद्वार, जून 25 -- हरिद्वार, संवाददाता। मेयर किरन जैसल ने चंद्राचार्य चौक और आसपास के इलाकों में होने वाले जलभराव से निपटने के लिए चंद्राचार्य चौक पर लगाए गए पंपिंग सेट का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से जानकारी ली साथ ही निर्देश भी दिए। बुधवार को मेयर चंद्राचार्य चौक पर लगाए पंपिंग सेट का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से पंपिंग सेट द्वारा जलभराव से निजात पाने की कार्यविधि की जानकारी भी ली। मेयर ने कहा कि बरसात में चंद्राचार्य चौक, रानीपुर मोड़, भगत सिंह चौक रेलवे पुलिया के नीचे बरसात में जल भराव हो जाता है। जिससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। पंपिंग सेट से पानी की जल्द निकासी होगी और प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.