हल्द्वानी, दिसम्बर 27 -- कोटाबाग, संवाददाता। घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छाण महोत्सव 2025 का शुभारंभ शनिवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने किया। पहले दिन कई प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनके विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। गायक ललित मोहन जोशी ने अपने गीतों से सभी का मनमोहा। मेयर बिष्ट ने अपने संबोधन में कोटाबाग को नैनीताल जिले का सबसे खूबसूरत क्षेत्र बताया। कार्यक्रम का संचालन आयुषी पोखरियाल, अमीषा बिष्ट, पूजा रौतेला, ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, भाजपा नेता महेश शर्मा, घोड़ा लाइब्रेरी के अध्यक्ष शुभम बधानी, चंद्र प्रकाश सनवाल, मीना ढ़ोड़ियाल, अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ दीपा ढ़ोडियाल, ग्राम प्रधान भावना तिवारी, प्रमोद बोरा, महेंद्र नागर, राहुल पंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.