सराईकेला, फरवरी 4 -- सरायकेला। आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए प्रभाषिनी कालूंडिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस अवसर पर उनके साथ सिंहभूम की सांसद गीता कोडा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। भाजपा ने आधिकारिक तौर पर प्रभाषिनी कालूंडिया को आदित्यपुर मेयर पद के लिए अपना समर्थन दिया है।झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू हुई थी और इसकी अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 है।आदित्यपुर नगर निगम में मेयर का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...