धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता भाकपा माले धनबाद जिला कमेटी ने गुरुवार को बैठक कर मेयर एवं 55 वार्डों में समर्थित उम्मीदवारों को लेकर मंथन किया। कहा गया कि मेयर के लिए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन के लिए विचार विमर्श किया जा रहा है। इस संबंध में 8 फरवरी तक घोषणा कर दी जाएगी। समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए रणनीति बनाई गई। वार्ड स्तर पर सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य इत्यादि मुद्दों को लेकर प्रचार-प्रसार से जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। टेंपल रोड पुराना बाजार स्थित स्थित पार्टी कार्यालय में नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न मुद्दों पर विचार किया गया। बैठक में पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक आनंद महतो, धनबाद लोकसभा प्रभारी जनार्दन प्रसाद उपस्थित हुए। अध्यक्षता जिला सचिव बिंदा पासवान ने की। व...