जमशेदपुर, जनवरी 20 -- नगर निकाय चुनाव की आहट के साथ ही मेयर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। भले ही निकाय चुनाव गैर-दलीय होते हों, लेकिन इस बार राजनीतिक पार्टियां खुलकर नहीं तो पर्दे के पीछे पूरी ताकत झोंकती नजर आ रही हैं। भाजपा, कांग्रेस, झामुमो के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय दल भी मेयर पद के लिए मजबूत उम्मीदवारों की तलाश में जुट गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिन दावेदारों की जमीनी पकड़ मजबूत मानी जा रही है, उनके पीछे राजनीतिक दल खड़े होने लगे हैं। पार्टी नेतृत्व ऐसे चेहरों को आगे बढ़ाना चाहता है, जो जीत की प्रबल संभावना रखते हों और चुनाव के बाद भी पार्टी लाइन से जुड़े रहें। यही वजह है कि संभावित प्रत्याशियों के साथ बंद कमरे में बैठकें, रणनीति और समर्थन की शर्तों पर चर्चा शुरू हो चुकी है। इस बार चुनावी समीकरण को और रोचक बनाने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.