लखनऊ, मार्च 10 -- नगर निगम कार्यकारिणी समिति के 12 में से 10 सदस्यों के बहिष्कार के कारण नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट बैठक नहीं हो सकी। महापौर करीब डेढ़ घंटा सदस्यों का इंतजार करती रहीं लेकिन 10 सदस्य नहीं पहुंचे। नतीजतन बैठक को स्थगित करना पड़ा। बहिष्कार करने वाले 10 सदस्यों में से 8 भाजपा और 2 सपा के पार्षद हैं। भाजपा पार्षदों का कहना है कि बजट तैयार करने से पहले उनसे कोई मशविरा नहीं लिया गया। लखनऊ शहर के विकास का बजट नहीं बढ़ाया। महापौर का कहना है कि यह नहीं पता कि कार्यकारिणी सदस्य क्यों नहीं आए। अब 18 मार्च बैठक बुलाई गई है। उधर, भाजपा पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने कार्याकारिणी से इस्तीफा दे दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के नगर निगम के बजट पर चर्चा करने और सहमति बनाने के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में सोमवार को नगर...