देहरादून, फरवरी 17 -- रिस्पना नदी से सटे इलाकों और बस्ती क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए सोमवार को मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल ने पंद्रह इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत खरीदे गए यह वाहन खासतौर पर संकरी गलियों के लिए डाजाइन करवाए गए हैं। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि दून शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना नगर निगम की पहली प्राथमिक्ता है। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत घरों से कूड़ा उठेगा तो यह सार्वजनिक जगहों, नदी नालों में डंप नहीं होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का कूड़ा सफाई वाहनों में ही डालें। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने कहा कि निगम का लक्ष्य है कि समस्त वार्डों में कूड़ा उठान का कार्य इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से हो। इससे पर्यावरण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.