लोहरदगा, मार्च 26 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के भक्सों के समीप रांची से टोरी जाने वाली मेमू ट्रेन की चपेट में आने से एक नाबालिग की मौत हो गई। मृतक बालक के परिजनों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। मृत बालक की पहचान बाघा नवाटोली निवासी चरण उरांव के 16 वर्षीय पुत्र सिकन्दर उरांव के रूप में हुई है। वहीं सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.