धनबाद, फरवरी 22 -- नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर ट्रैफिक विभाग ने 22 और 23 फरवरी को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं। रविवार को सुबह 8:00 बजे से देर शाम तक आठ लेन सड़क से मतदान सामग्री एवं वाहनों का वितरण किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में चुनाव कार्य में लगे वाहन पहुंचेंगे, जिससे यातायात का दबाव बढ़ेगा। इसलिए सर्विस लेन आम वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहीं 23 फरवरी की शाम को मतदान पेटी जमा करने के लिए चुनाव कार्य में लगे वाहनों के रूट तय किए गए हैं। ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को मतदान के बाद मतपेटियों को जमा करने के लिए पॉलीटेक्निक, बाबूडीह को रिसीविंग सेंटर बनाया गया है। शाम 5:00 बजे से मतदान पेटियों को जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान बिनोद बिहारी महतो चौक से बेकारबांध मार्ग पर चुनाव...