प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पेड़ की डाल के 33 केवीए की मेन लाइन से टकराने से शुक्रवार रात फॉल्ट हो गया। इससे दो घंटे तक बिजली गुल रही। शनिवार को निगम के कर्मचारियों ने उपकेंद्र को ब्रेकडाउन कराने के बाद ट्री कटिंग अभियान चलाकर मेन लाइन की मरम्मत की। दिन के समय करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से पूरे शहर के उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। भुपियामऊ 220 केवीए मेन बस से शहर के दहिलामऊ, रुपापुर, बाबागंज उपकेंद्र को पहुंची 33 केवीए की मेन लाइन में फाल्ट निकलने से शुक्रवार रात एक घंटे आपूर्ति ठप हुई थी। शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तीनों उपकेंद्र को ब्रेकडाउन रखा गया। दोनों उपकेंद्र को पहुंची मेन आपूर्ति की पेट्रोलिंग कर तार से टकरा रही झाड़ियों को हटाने के साथ ही पेड़ की डाल काटी गई। मेन लाइन की आपूर्ति पर कई इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.