नई दिल्ली, फरवरी 13 -- दुनियाभर में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे को मोस्ट रोमांटिक डे की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हुए उन्हें उनके पसंदीदा तोहफे और संदेश भेजते हैं। लेकिन हर किसी के लिए यह प्यार भरा अहसास एक जैसा नहीं होता है। कुछ लोगों के लिए इस दिन अकेलापन और ज्यादा बढ़ जाता है। खासतौर पर तब जब आप मेनोपॉज के दौर से गुजर रहे हो। मेनोवेदा की संस्थापक और मेनोपॉज कोच तमन्ना सिंह से जानने की कोशिश करते हैं आखिर मेनोपॉज के दौरान प्यार में अकेलापन क्यों बढ़ जाता है।मेनोपॉज के दौरान क्यों बढ़ जाता है प्यार में अकेलापन तमन्ना सिंह कहती हैं कि मेनोपॉज सिर्फ शरीर में होने वाला एक बदलाव नहीं है, बल्कि यह एक औरत की जिंदगी का वह पड़ाव है जहां उसकी भावनाओं का समंदर अक्सर उफान पर होता है। एक तरफ...