सिमडेगा, जनवरी 22 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को बीर्डईओ अरूण कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में गुरूगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल थे। विद्यालयों में चल रहे शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा बीईईओ के द्वारा की गई। मध्याहन भोजन मेनू के अनुसार चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा देने पर जोर देने की बात कही। वहीं सीआरपी बीआरपी को भी स्कूलों का नियमित अनुश्रवण करने एवं आवश्यक सुधार लाने का निर्देश दिया। मौके पर एमआइएस प्रेम प्रकाश, बीआरपी सूरज कुमार, रूबी बाई, पवन सिंह, सीआरपी सुखदेव राम, अमोन कुल्लू, श्रवण बड़ाईक, दीपक सिंह, नीरज कुमार सहित पीरामल फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.