जहानाबाद, जून 11 -- कुर्था, एकसंवाददाता। मेधा सह छात्रवृत्ति परीक्षा में कुर्था के आर्यभट्ट शैक्षणिक संस्थान के बाईस छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। इसमें कुर्था निवासी सन्नी राज ने सर्वाधिक 180 में से 140 अंक लाने का गौरव हासिल किया है। चयनित सभी बच्चों को वर्ग नौंवी से 12 वीं तक प्रत्येक माह 1000 रूपये छात्रवृत्ति राशि मिलेगी। परिणाम सूची के अनुसार कुर्था निवासी सन्नी राज 140 अंक, बारा गांव निवासी अतीश कुमार 132 अंक और बहवलपुर गांव निवासी अनुष्का रानी ने कुल 132 अंक प्राप्त किया है। इस तरह आर्यभट्ट शैक्षणिक संस्थान के 5 विद्यार्थियों ने अरवल और जहानाबाद जिला के संयुक्त परीक्षा फल में टॉप 5 में जगह बनाया है। इस संस्थान से कुल 22 मेधावी विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर अपने माता- पिता एवं गुरुजनों का मान बढ़ाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.