बुलंदशहर, मई 8 -- जहांगीराबाद के शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कालेज में गुरुवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सी पी अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा इंसान को अंधेरों में रोशनी दिखाती है। इस वर्ष भी हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने असाधारण प्रदर्शन किया है। कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं और हमें गौरवान्वित किया है। मेधावी छात्र सम्मान समारोह में विद्यालय के प्राइमरी वर्ग जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में सम्राट गुप्ता के विद्यालय में प्रथम स्थान, प्राची गौतम तृतीय स्थान पर पुनीत कुमार एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा उमा गर्ग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.