अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डॉ. ज़ाकिर हुसैन फ़ाउंडेशन ‌द्वारा 23वां वार्षिक वितरण समारोह काविश-26 रविवार को एएमयू टीचिंग स्टाफ क्लब अलीगढ़ में आयोजित किया गया। समारोह में महिलाओं को सिलाई मशीन, छात्र छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष नदीम राजा ने फ़ाउंडेशन की यात्रा, उ‌द्देश्यों एवं सामाजिक प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि काविश केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का सतत प्रयास है। डॉ. ज़ाकिर हुसैन फाउंडेशन की निदेशक साजिदा नदीम के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी वि‌द्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान की गई। आत्मनिर्भर बनाने के उ‌द्देश्य स...