गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- गाजियाबाद। दयानंद नगर स्थित सुशीला बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार पांडे ने शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं ने पंख, सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान छठी से 12वीं तक की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वंदना शर्मा के निर्देशन में भारत की महान विभूतियों को मूक प्रतिमाओं के द्वारा प्रदर्शित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. अनुपम भारद्वाज ने प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस अवसर पर विद्या केंद्र के संरक्षक सेठ अशोक कुमार, अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र नाथ, डॉ. चंद्रभूषण, हिमांशु लव, प्रबंधक अनुराग सिंघल एवं विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। मंच संचालन वंदना शर्मा ने किया। प्...