बागेश्वर, दिसम्बर 22 -- राजकीय इंटर कालेज वज्यूला के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में कक्षा छह एवं कक्षा नौ केआठ विद्यार्थियों का चयन हुआ, जो विद्यालय के अनुशासित शैक्षिक वातावरण एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है। उनके लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीपक आर्य, शिक्षक आलोक पांडे, राजीव कुमार मिश्रा, राजेश्वरी कार्की, चंदन नेगी, हेमंत कांडपाल, विजय पंत आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.