अंबेडकर नगर, मार्च 28 -- अम्बेडकरनगर। ग्रामर्षि एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल गद्दोपुर में शुक्रवार को रिपोर्ट कार्ड का वितरण करने के साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं गुंजन भार्गव, आराध्या गुप्ता, अक्षत गोस्वामी, अर्चिता पटेल, अनमोल मिश्र, दिव्यांशी सिंह, स्तुति तिवारी, रतिका त्रिपाठी, खुशी पाठक, अनुज्ञात खंडेलवाल को प्रबंधक अंजू पांडेय ने स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं प्रधानाचार्य रणविजय शर्मा ने बच्चों को रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया। इस मौके पर प्रशासनक डीएन दुबे, मीडिया प्रभारी रवि सिंह, जेके जायसवाल, आशुतोष पांडेय, सुभाष दुबे, विजयलक्ष्मी गुप्ता व विजय सोनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.