गंगापार, फरवरी 15 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद। आराध्या फाउंडेशन के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को बलापुर में संपन्न हुई। फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. अस्मिता सिंह ने आने वाले महीनों में की जाने वाली विभिन्न कार्य योजनाओं की जानकारी दिया। उन्होंने संस्था से जुड़े हुए लोगों से महाकुम्भ में आए श्रद्धालुओं को अपने स्तर से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि संस्थान की ओर से बारह मेधावियों को 20 मार्च को इरादतगंज में होने वाले कार्यक्रम में लैपटॉप वितरित किया जाएगा। महाकुम्भ में उमड़ी भीड़ व यातायात असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। बैठक में लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ पत्रिका का भी वितरण किया गया। बैठक में फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.