वाराणसी, फरवरी 9 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि मेधावी आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को उच्च शिक्षा के जरिए समाज की मुख्य धारा में शामिल करना होगा। इससे उन्हें योग्य नागरिक बनाने और समाज तथा देश की तरक्की में मदद मिलेगी। डॉ. सिंह ने उक्त बातें अपने गांव बरजी में सोमवार को स्थानीय पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मैं वर्षो से ऐसे बच्चों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ रहा हूं, जो संसाधनों से दूर है। आदिवासी इलाकों जैसे मिर्जापुर, छत्तीसगढ़ व झारखंड में काफी बच्चे संस्थाओं से जुड़े हैं। वाराणसी तथा जौनपुर में भी वनवासी और गरीब तबके से जुड़े मेधावी छात्रों को निःशुल्क नीट, इंजीनियरिंग और अन्य कोर्स कराकर रोजगार दिलाने के उद्देश्य से संस्था तथागत शिक्षण संस्थान लगातार प्रय...