पलामू, सितम्बर 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में दुर्गोत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। अन्य शहर, कस्बे गांव में भी दुर्गोत्सव का आयोजन होता है फिर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महासप्तमी से लेकर दशहरा तक पंडाल में माता रानी का दर्शन करने और मेला घुमने पहुंचते हैं। इसके कारण मेदिनीनगर शहर में मुख्यरूप से तीन स्थानों पर रूट को डायवर्ट करना पड़ता है। मेदिनीनगर मुख्य शहर में एक दर्जनों बड़े पंडाल बनाए जा रहे है। जिसकी कीमत 15 लाख रूपए तक है। मेदिनीनगर में षष्ठी को बेलवरण कर माता जगदंबे को पंडालों में पदाधरने के लिए मुख्य यजमान श्रद्धा के साथ आमंत्रित करते हैं। महासप्तमी की पूजा के साथ मां के दरबार का पट खोला जाता है। इसके साथ ही श्रद्धालु की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ती है। पलामू में भी बहुत से श्रद्धालु...