पलामू, फरवरी 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम चुनाव-2026 के नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर पद के लिए 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी एडिशनल कलेक्टर (एसी) कुंदन कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। महापौर पद के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा है। मेयर पद के लिए कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा की खरीददारी की थी, जिसमें पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। बुधवार को जिन पांच उम्मीदवारों ने महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है, उनका नाम डॉ श्वेता विकास, मेघा श्रीराम कुमार सिंह, जयश्री गुप्ता, रिजवाना खातून और शीला कुमारी है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी गुरुवार को दिन के 11 बजे से तीन बजे तक किया जाएगा। मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड पार्षद लिए बुधवार को 4...