पलामू, दिसम्बर 31 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार में बुधवार के सुबह में मामूली विवाद में एक दुकानदार ने शहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला निवासी आसिफ को चाकू मारकर जख्मी कर दिया है। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी प्रभारी सुशीला तिर्की ने बताया कि आरिफ के अनुसार वह अपने गोदाम के सामने प्याज बेचने का काम कर रहा था। इसी दौरान नबी नामक दुकानदार वहां पहुंचा और आसिफ को सामान हटाने को कहने लगा। सामान नहीं हटाने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। बाद में उपस्थित लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। मामले की जानकारी शहर थाना में दे दी गई है। सूचना पाते ही शहर थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.