पलामू, जनवरी 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के शहर थाना एवं चैनपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर पत्थर से कुचकर दो अज्ञात युवक की हत्या कर दी गई है। दोनों शव को कब्जे में लेते हुए संबंधित थाना पुलिस मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है दोनों शव को पहचान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पहली घटना शहर थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन कांदु मोहल्ला की है जहां रेलवे लाइन किनारे एक झाड़ी से पत्थर से कुचला शव हुआ बरामद किया गया। सूचना पाते ही दो नंबर टाउन टीओपी टू प्रभारी राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए मेदिनीनगर एमआरएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है पहचान करने का हर संभव प्रयास किया जा र...