पलामू, दिसम्बर 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 4 आश्रय गृह है।सभी 50 बेड के है । हालांकि चारों में अबतक बस डिपो स्थित आश्रय गृह ही पूरी तरह चालू है। सद्दीक मंजिल चौक स्थित आश्रय गृह को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आदिवासी छात्रावास के बच्चों को दे दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित आश्रय गृह भी अस्पताल शिफ्ट होने के बाद शुरू किया जाएगा। रेलवे स्टेशन स्थित आश्रय गृह की सारी प्रक्रियाएं पूर्ण हो चुकी है।एक सप्ताह में लोगों के लिए पूरी तरह प्रारंभ कर दिया जाएगा। नगर प्रबंधक सह आश्रय गृह के नोडल अभिषेक कुमार ने बताया कि आश्रय गृह में फिलवक्त रूम हीटर, मच्छरदानी और कंबल की व्यवस्था है। बस डिपो स्थित आश्रय गृह में 35 बेड पुरुषों के लिए है और 15 बेड महिलाओं के लिए है। पोखराहा स्थित मेडिकल कॉलेज के पीछे का आश्रय गृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.