पलामू, जुलाई 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में जल-जमाव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम प्रबंधन ने लगभग 75 हजार रुपए खर्च किया। इससे प्रयास से करीब 15 स्थानों से जलजमाव हटाया गया है। राशि को जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर, फॉगिंग मशीन के इंधर और मजदूरी पर खर्च किया गया है। भारी बारिश के कारण निगम क्षेत्र के गायत्री मोहल्ले, बैरिया, बाईपास रोड, चैनपुर, पहाड़ी मोहल्ला, नावाटोली, सुदना, सुरभि नगर, रेड़मा सहित अन्य मोहल्ले में जलजमाव से आवागमन पूरी तरह प्रभावित था। लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। हिन्दुस्तान अखबार, डेंगू का डंक अभियान के तहत जलजमाव और इससे बीमारी के बढ़ गए खतरे को प्रमुखता से उठाया। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जलजमाव को दूर किया। रेड़मा सहित कई जगहों पर बड़े गड्ढे को भर द...