पलामू, दिसम्बर 19 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले के जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए इस वर्ष जिला प्रशासन ने मुलायम रोआं(फर) वाला कंबल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है परंतु आधा से अधिक दिसंबर बीत जाने के बावजूद चादर तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। 3 दिसंबर से ही पलामू में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर थम गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है। इसके कारण दिन भी ठंड से लोग कंपकपाते रहे। खासकर आदिम जनजाति परिवार, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोग, बीमार एवं वंचित लोगों को कंबल नहीं मिलने से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने पलामू जिले में मध्य दिसंबर तक कंबल उपलब्ध करा देने की बात कही गई थी परंतु आपूर्ति कर्ता ने अबतक के केवल मेदिन...