पलामू, नवम्बर 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम में कुल 1652 लोग डिफॉल्टर है। इनलोगों ने लंबे समय से होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं किया है। 8 बड़े डिफॉल्टर का व्यवसायिक प्रतिष्ठान शीघ्र ही सील किया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर दिया है। मेदिनीनगर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत महतो ने बताया कि लगातार नोटिस देने के बावजूद होल्डिंग टैक्स भरने में लोग देरी कर रहे है। चिह्नित बड़े डिफाल्टर के व्यवसायिक प्रतिष्ठान को शीघ्र ही नगर निगम सील करेगी। नगर निगम में रहने वाले लोग ससमय होल्डिंग टैक्स का भुगतान अवश्य करें। नगर निगम के सिटी मैनेजर सह रेवेन्यू नोडल अधिकारी समिता भगत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगम को 7 करोड़ 59 लाख रुपए होल्डिंग टैक्स के रूप में प्राप्त हुआ। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 9...