पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। गुड फ्राइडे की विशेष आराधना शुक्रवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के शांति की रानी महागिरिजाघर, यूनियन चर्च एवं रेड़मा के सीएनआई चर्च में की गई। क्रूस उपासना एवं प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में ख्रीस्त विश्वासियों ने भाग लिया। डालटनगंज स्टेशन रोड स्थित शांति की रानी महागिरिजाघर में दोपहर तीन बजे से गुड फ्राइडे की चर्च आराधना शुरू हुई। मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर अरविंद मुंडा ने चर्च आराधना, क्रूस उपासना एवं अन्य धर्म विधि को संपन्न कराया। मुख्य अनुष्ठाता को फादर संजय गिद्ध, फादर अजय मिंज, जार्ज तिग्गा, संतोष, अनीस हांसदा, रौशन, यशवीर व सेबेस्टियन ने सहयोग किया। पुरोहितों ने संदेश में कहा कि पवित्र शुक्रवार प्रेम एवं करुणा का संदेश देता है। क्रूस रास्ते पर चलते हुए यीशु ख्रीस्त के सात वाण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.