पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में चैनपुर और शाहपुर क्षेत्र के मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। युवा मतदाताओं के साथ-साथ बुजुर्ग महिला और पुरुष भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में डटे रहे। कई वृद्ध मतदाता सहारे से बूथ तक पहुंचे और मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। मेदिनीनगर नगर निगम में कोयल नदी के बांए तटीय क्षेत्र में स्थित चैनपुर बाजार और शाहपुर क्षेत्र के पांच वार्डों के 17 बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद दिखा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदाताओं ने कहा कि उन्होंने शांति, स्वच्छता ...