पलामू, फरवरी 20 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मेदिनीनगर नगर निकाय के आम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरूणा शंकर के पिछले कार्यकाल में कराए गए कोयल रिवर फ्रंट के कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि मरीन ड्राइव बनाकर उन्होंने इसे झारखंड का रोल मॉडल बना दिया है। उन्होंने मेयर के रूप में मेदिनीनगर में शांति के साथ विकास का वातावरण तैयार किया है। मेदिनीनगर की जनता, विकास और अमन पसंद हैं इसलिए अरूणा शंकर की जीत तय हैं। रघुवर दास बुधवार की शाम में मेदिनीनगर के जय-भवानी चौक पर जबकि गुरुवार को चैनपुर बाजार में नुक्कड़ सभा और फिर मेदिनीनगर के प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम में किसी भी कीमत पर भय और आतंक का राज कायम नहीं होने दिया जायेगा। निगमवासियों से अपील है कि वे अपने ...