पलामू, अक्टूबर 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में संचालित मेडॉल जांच घर की सेवा को 31 दिसंबर 2025 तक विस्तारित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मेडॉल जांच घर को सेवा विस्तार किया गया है। गौरतलब है कि 8 मई 2015 से 7 मई 2025 तक के लिए मेंडॉल का अनुबंध था। इसे बढ़ाते हुए 15 अक्टूबर तक किया गया था। पुनः इसे विस्तारित करते हुए 31 दिसंबर 2025 तक कर दिया गया है। मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में संचालित मेडॉल के मैनेजर नीरज तिवारी ने बताया कि महज 2 महीने के अवधि विस्तार के कारण पूरे सेटअप को व्यवस्थित करना मुश्किल है। सभी कर्मी और मशीन हटाए जा चुके है। पुनः शुरू करने की स्थिति में नए लोगों की नियुक्ति सहित अनेक समस्याएं है। तिवारी ने बताया कि पलामू मेडॉल जांच घर का करीब 3-4 करोड़ रुपए ...