बेगुसराय, फरवरी 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। उलाव एयरपोर्ट के पास स्थित मेडिवर्सल सिमरन मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बुधवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह देना और शुरुआती स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा देना था। इसमें लगभग 300 मरीजों की जांच की गई। यहां हड्डी रोग, इंटरनल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, क्रिटिकल केयर तथा पोषण संबंधी समस्याओं का इलाज और परामर्श दिया गया। मरीजों के बीपी, शुगर और अन्य जरूरी जांच भी की गईं। जांच पर पचास प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। साथ ही जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में डॉ. जेया आलम, डॉ. राजेश बदियानी, डॉ. सौरभ भारद्वाज, डॉ. सैयद फैज अहमद व डॉ. मोहसिन रेहान शामिल थे।अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.