फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- शिकोहाबाद के मोहल्ला शंभूनगर की आवारा पशुओं की देखभाल करने वाली एक युवती का मोबाइल पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोर मोबाइल चोरी कर भाग गया। पीड़िता ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। प्रिया शर्मा निवासी शंभूनगर पशु प्रेमी हैं। वह खुद के खर्चे पर आवारा कुत्ते, गोवंश आदि की बीमारी में सेवा करती है। युवती दो जनवरी को गोयल मेडिकल स्टोर पक्का तालाब पर घायल पशुओं के इलाज के लिए दवा लेने के लिए गई थी। युवती ने मोबाइल को काउंटर पर भूल आई तथा दवा लेकर वापस लौट आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...