मेरठ, सितम्बर 17 -- सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को जिला जज की कोर्ट में मुस्कान को दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक की गवाही हुई। मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी ने मुस्कान की पहचान करते हुए बताया कि उसने ही दवा खरीदी थी। कोर्ट ने पूछा कि किस आधार पर दवा दी तो बताया कि मुस्कान ने मोबाइल में डॉक्टर का पर्चा दिखाया था। इसके बाद बिल बनाकर दवा दी गई थी। बिल पुलिस को जांच के दौरान दिखाया और सुरक्षित कराया था। यह भी बताया कि मुस्कान के साथ एक बुजुर्ग भी स्टोर पर आए थे। ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ राजपूत पहले मर्चेंट नेवी में नौकरी करते थे। कुछ साल पहले उन्होंने लंदन की एक बेकरी में जॉब कर ली थी। 24 फरवरी को सौरभ लंदन से घर आया था। 25 फरवरी को बेटी और 27 को पत्नी मुस्कान का जन्मदिन था, जिसे लेकर पार्टी की गई। मुस्कान का बचपन के साथी साहिल से प्रेम प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.