नई दिल्ली, जनवरी 20 -- यूपी के एटा में मेडिकल स्टोर संचालक कमल सिंह ने ही पत्नी, बेटी और मां-बाप की ईंट से कूंचकर हत्या की थी। पुलिस का दावा है बेटी की शादी के लिए लड़का पक्ष को चार लाख रुपये देने थे। इसकी व्यवस्था न होने पर पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में उसने छत से ईंट लाकर पहले पत्नी, फिर बेटी और अंत में मां-बाप की नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद दुकान पहुंचकर पांच सौ रुपये गल्ले से निकाले और मैनपुरी रोड की तरफ चला गया था। मंगलवार को पुलिस लाइंस में डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए। साथ ही ज्योति का मोबाइल चेक किया गया। सीसीटीवी कैमरे में दोपहर करीब 12.40 बजे कमल सिंह घर में घुस रहा था और हाथ में एक थैली भी लिए था। करीब एक बजे कमल सिंह की बड़ी बेटी लक्ष्मी ने ज्योति को मैसेज किया। पूछा था कि घर में पापा आए तो ज्योत...