महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी बाजार में मंगलवार को एक दवा की दुकान पर इलाज कराने आई महिला की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस मामले में मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलापुर निवासी अजय श्रीवास्तव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी मां सुभावती ग्राम सभा कटहरी खुर्द में अपने मायके गई थी। इस बीच उसकी तबीयत खराब हो गई। वह कटहरी बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर इलाज कराने गई। मेडिकल स्टोर संचालक ने लापरवाही बरतते हुए गलत इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही समय बाद उसकी मां की मौत हो गई। एसओ कोठीभार धर्मेंद्र कुमार सिंह ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.