उरई, जनवरी 8 -- उरई। झांसी और उरई की औषधि प्रशासन टीम ने उरई के मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ छापामारी की। नशीली और प्रतिबंधित दवा की बिक्री को लेकर दवाओं का स्टॉक चेक कर गहनता से जांच की। नीखरा मेडिकल स्टोर पर नारकोटिक्स और कफ सिरप की बिक्री के अभिलेख न देने पर इसकी दवा और सिरप के क्रय विक्रय पर रोक लगा दी। वहीं बिल के रख रखाव सही न मिलने और अन्य कमियों पर मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए। उधर मेडिकल स्टोर पर छापामारी से संचालकों में हड़कंप है। सहायक आयुक्त औषधि झांसी मंडल झांसी दीपक शर्मा व औषधि निरीक्षक डॉ. देवयानी दुबे ने राकेश मेडिकल हॉल का निरीक्षण किया। नशीली दवाओं की संभावना पर मेडिकल स्टोर की गहनता से जांच पड़ताल की। बिल का रखरखाव सही ढंग से न करने, एक्सपायरी दवा का काउंटर न होने पर नोटिस जारी किया। इसके अलावा नीखरा मेडिकल और ...