बलरामपुर, मई 21 -- पचपेड़वा।पचपेड़वा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विजय कुमार एवं चिकित्साधिकारी डॉक्टर गयासुद्दीन खान ने ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत का शुभारंभ किया। उन्होंने मेडिकल मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन पंख संस्था एवं एसबीआई फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य 20 गांवों में मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। डॉ विजय कुमार ने बताया कि इस वैन के माध्यम से दूरदराज और पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को उनके गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, परामर्श, आवश्यक दवाइयां एवं जांच की सुविधाएं मिल सकेंगी। यह पहल विशेष रूप से उन गांवों के लिए लाभकारी होगा, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं या न के बराबर हैं। फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.